उत्तर प्रदेश

Aligarh News: एग्जाम देकर लौट रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, भाई और पिता को भी जान से मारने की धमकी

Aligarh News: हाई स्कूल की छात्रा शुक्रवार को पेपर देकर लौट रही थी, तभी युवकों ने अगवा कर लिया और बाग में दोस्तों के साथ छात्रा से गैंगरेप किया। नाबालिग छात्रा की अश्लील वीडियो भी बनाई गई। वही घरवालों को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। यह घटना थाना चंदौस इलाके के एक गांव का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित की मां ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि चंदौस इलाके की रहने वाली छात्रा शुक्रवार को हाईस्कूल का पेपर देकर घर लौट रही थी । वही घर जाने वाले सड़क पर गांव के ही 2 युवकों ने जबरन छात्रा को मोटरसाइकिल पर बिठाकर सुनसान जगह ले गए। जहां पर मौजूद तीन अन्य दोस्तों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी।

इतना ही नहीं छात्रा के भाई और पिता को भी जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से छात्रा बहुत डरी हुई है। वही छात्रा के पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पीड़ित परिवार ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि स्कूल से एग्जाम देकर लौट रही थी. वही दो लड़के रास्ते में जबरदस्ती करते हुए बाइक में बैठा कर बाग में ले गए जहां पहले से 3 लोग थे। जिन लोगों ने गलत काम किया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =