उत्तर प्रदेश

Etawah News: रेलवे स्टेशन पर 4 बच्चों को छोड़कर हुई प्रेमी संग फरार हुई महिला

Etawah News: ग्राम समसपुरा निवासी पति ने भरथना कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र में पीड़ित पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी और तीन पुत्र एक पुत्री सहित सहित गुरुग्राम में रह कर मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 1 जून को वह बच्चों व पत्नी सहित अपने पैतृक गांव समसपुरा भरथना आया हुआ था। जिसके दो दिन बाद 3 जून को वह अपनी पत्नी बच्चों को घर पर बड़े भाई भाभी और माता पिता के पास छोड़ कर वापस काम करने गुरुग्राम चला गया।

पीड़ित के अनुसार, इसी बीच बीती 6 जून को उसकी बुजुर्ग माँ ने उसे फोन करके सूचना दी कि तेरी पत्नी 5 जून को बच्चों को लेकर घर से बाजार जाने की कहकर गई हुई थी,लेकिन वापस नहीं लौटी है, जबकि चारो बच्चों को भरथना रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर कहीं लापता हो गई है।

अपनी बजुर्ग माँ से मिली उक्त खबर सुनकर युवक के तो होश उड़ गये और वह गुरुग्राम से काम धंधा छोड़कर पुनः भरथना लौटा, तो देखा कि उसकी पत्नी घर पर रखे 20 हजार की नगदी और सौने चांदी के सभी आभूषण समेट कर अपने चारों बच्चों को स्टेशन पर भटकता छोड़ कर फुर्र हुई है। पीड़ित पति ने बताया कि उसे पूरा भरोसा है कि उसकी पत्नी उसके पार्टनर के साथ भाग गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर लापता हुई पत्नी की तलाश शुरू करदी है।

पीड़ित पति के साथ गुरुग्राम में उसका काम धंधे का एक पार्टनर युवक, पीड़ित पति के साथ उसके घर आने लगा था।इस बीच घर आने जाने के दौरान 4 बच्चों की मां को पति के पार्टनर से इश्क हो गया। पति के गुरुग्राम में काम धंधे में व्यस्त रहने के दौरान भी पीड़ित पति का पार्टनर उसके गांव आता जाता रहा।इस बीच एक दिन चार बच्चों की मां व पति के पार्टनर के बीच घर से भागने की योजना तैयार होने लगी।

जब महिला का पति अपने काम धंधे पर गरुग्राम पहुंच गया तब उसकी पत्नी ने अपने पति के प्रेमी पार्टनर को भर्थना बुला लिया।अपने घर मे रखी नगदी व सोने चांदी के आभूषण को एक बैग में भरकर चार ब्च्चों को अपने साथ लिया ताकि सास व ससुर को शक न हो और बच्चों के साथ बाजार जाने की कहकर घर से निकल आयी। पूर्व योजना के तहत भर्थना रेलवे स्टेशन पर महिला को अपने पति का प्रेमी पार्टनर मिल गया।जिसके साथ वह महिला फरार हो गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =