Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अधिशासी अधिकारी ने दुकानों का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजिस्टर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री विनय मणि त्रिपाठी को नगर पालिका की गर्बी स्कूल के पास स्थित मार्केट की दुकानों का निरीक्षण एवं गरबी स्कूल के पीछे ५० वर्षों से बने नाले का निरीक्षण कराया गया

 उनको बताया गया कि यह नाला ५० वर्षों से नहीं बना है और ना ही इसकी सफाई होती है एवं उनको नगर पालिका की दुकानों में जो कि बहुत ही जर्जर स्थिति में हो गई हैं

उनका भी निरीक्षण कराया गया अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनय त्रिपाठी द्वारा जल्द ही नाले का निर्माण कराने व दुकानों की मरम्मत व सड़क पर हो रहे गड्ढों का पैच वर्क कराने की बात की गई

संबंधित विभागों को मौके पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए

इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, भीम बालियान,भूरा कुरैशी, सुशील कुमार,प्रदीप गुप्ता, पंकज जैन,तरुण मित्तल,शिव कुमार सिंघल,अमन,अर्चित गुप्ता,अशोक कुमार आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =