वैश्विक

यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट: 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 लोग घायल, भारत कड़ी निंदा करता है-अनुराग श्रीवास्तव

यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की घटना की भारत सरकार ने निंदा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा, ‘हाल ही में गठित सरकार के कैबिनेट सदस्यों के आने पर कल (बुधवार) अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट की भारत कड़ी निंदा करता है।

हम हमले में मारे गए लोगों, यमन के जनता और पीड़ित परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त करते हैं।’

उल्लेखनीय है कि यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर बुधवार को भीषण धमाका हुआ था। यह धमाका नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आए विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के कुछ देर बाद हुआ।

इस धमाके की चपेट में आकर 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। धमाके की वजह की जानकारी नहीं मिली है और न किसी संगठन ने जिम्मेदारी ली है।

 प्रतिद्वंद्वी दक्षिणी अलगाववादियों के साथ समझौते के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल होने और पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद के नेतृत्व में मंत्री अदन लौट रहे थे।

बता दें कि देश में वर्षों तक चले गृह युद्ध के दौरान यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार सऊदी अरब की राजधानी रियाद से स्व निर्वासित स्थिति में काम कर रही थी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + seven =