अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछडा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल सिह पाल के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले मे आरोपियो की छानबीन व उक्त मामले मे आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की।
एसएसपी के नाम ज्ञापन सौपते वक्त क्षेत्रिय अध्यक्ष देशपाल पांचाल व प्रभारी रामनिवास प्रजापति ने बताया कि करीब चार माह पूर्व नाबालिग छात्रा को आरोपी युवक द्वारा अपने तीन अन्य साथियो सामुहिक दुष्कर्म कर लिया था।
उक्त मामले मे तनाव ग्रस्त छात्रा द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने आरोपी चारो युवको के खिलाफ नई मन्डी पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
एसएसपी कार्यालय पहुंचे पहुंचे पदाधिकारियो ने एसएसपी से इस पूरे मामले की छानबीन कराकर उचित कार्यवाही कीमांग की।
ज्ञापन सौपने वालो मे पंकज धीमान, प्रभारी श्याम सुन्दर, सोनू धीमान, नितेश धीमान, अमित धीमान, जिला उपाध्यक्ष शंकर सिह, रवि धीमान, सोनू धीमान, नितेश धीमान, अमित धीमान, विनोद, ओमकार सिह आदि मौजूद रहे।

