अभियोगों का सफल अनावरण,अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा पोक्सो अधि0 में वॉछित अभियुक्त सूरज पुत्र गोपी निवासी मलिरा थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फनगर को संगम होटल के सामने से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नीरज यादव मय म0का0 1606 रीनू द्वारा वॉछित अभियुक्ता मुसकुराना उर्फ मुस्कान पत्नी सावेज निवासी सिकन्दरपुर थाना भैसवाल जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड हाल पता बाबू मेम्बर का किराये का मकान मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फनगर को तहसील सदर के पास से गिरफ्तार किया गया।
थाना को0 नगर:-100%(लगभग) बरामदगी के साथ चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण,1 अभियुक्त गिरफ्तार
बरामदगी-
*1 मंगल सूत्र,1 गले का हार,2 टोपस,2 जोडे कान की बाली,1चेन,1 जोडी कुन्डल,अंगूठी,2 लोकेट(सभी पीली धातु)
*2 जोडी पाजेब,10 जोडी बिछवे, 10 सिक्के(सफेद धातु)
*10 हजार रूपये @CMOfficeUP pic.twitter.com/rAN8wjjML1— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) July 3, 2020
वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 संदीप कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त शिवम् पुत्र नरेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम कान्हाहेडी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फनगर ग्राम बिरालसी से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना खतौली पर उ0नि0 नौरंगी लाल शर्मा द्वाराआई0टी0 एक्ट में वॉछित अभियुक्त जुगनू पुत्र राजेन्द्र निवासी वार्ड न0-26 मौहल्ला काशी थाना परतापुर जनपद मेरठ को गगोल रोड परतापुर मेरठ से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से अभियोग से सम्बन्धित 01 मोबाईल फोन ओपो ए0-3एस0 बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम भौकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फनगर कस्बा भौकरहेडी से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना बुढाना पर मुकदमे के वादी द्वारा वॉछित अभियुक्त बबलू पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम बिरालसी थानाउ चरथावल जनपद मुजफ्फनगर अभियुक्त के मसकन से पकडकर थाना बुढाना लाया गया।
