फडणवीस सरकार के पास बहुमत के लिए सात दिसंबर तक का समय
महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के गठन पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बहुमत परीक्षण की तारीखों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। पहली बार यह बात भी सामने आई है कि राज्यपाल की ओर से बहुमत साबित करने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था। इससे पहले चर्चा थी कि सरकार का बहुमत परीक्षण 30 नवंबर को होना है।
Mukul Rohatgi representing Maharashtra BJP: Governor in this case has given 14 days for floor test, reasonable time can be 7 days.The most important thing right now is the procedure of Appointment of Protem Speaker, Oath, Election of Speaker, and Agenda.
— ANI (@ANI) November 25, 2019
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखते हुए कहा कि राज्यपाल की ओर से देवेंद्र फडणवीस को बहुमत साबित करने के लिए 14 दिन का समय दिया गया था। चूंकि सरकार का गठन 23 नवंबर को हुआ था इसलिए फडणवीस सरकार को सात दिसंबर तक बहुमत साबित करना होगा।

