वैश्विक

लखनऊ: रेलवे अधिकारी राजीव दत्त वाजपेयी की पत्नी और 20 वर्षीय पुत्र की सरकारी आवास पर गोली मारकर हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेलवे के सीनियर अधिकारी राजीव दत्त वाजपेयी की पत्नी और उनके 20 वर्षीय पुत्र की उनके गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों मां-बेटे के शव बंगले के पिछले कमरे में बेड पर पड़े पाए गए। शुरूआती जांच में पुलिस ने लूटपाट से इन्कार किया है।

सूचना मिलते ही डीजीपी एचसी अवस्थी व एडीजी भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे के सीनियर अधिकारी राजीव दत्त वाजपेयी दिल्ली में तैनात है।

वारदात के दौरान श्री दत्त दिल्ली में मौजूद थे। वारदात की सूचना पाकर राजीव दत्त लखनऊ के लिए रवाना हो गए। गौतमपल्ली स्थित रेलवे के सरकारी आवास में राजीव दत्त की पत्नी मालती, बेटा सर्वदत्त उर्फ शरद बाजपेई व बेटी रहते हैं। दोनों के शव अंदर बेड पर खून से लथपथ पाए गए हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान भी गायब नहीं है। नौकरों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस डाॅग स्वायड को लेकर सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + eight =