Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli विधायक के अपशब्द करने पर कोतवाली में ब्राह्मण समाज का हंगामा

Khatauli खतौली कस्बे में बुआडा कलां रोड पर स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आये खतौली विधायक पर एक युवक ने पिस्टल तान दी, इतना ही नहीं उसने बचाव में आये विधायक के पुत्र व गनर के साथ मारपीट कर दी। विधायक द्वारा तीन नामजद व तीन अज्ञात में तहरीर दी गयी। विधायक के ब्राह्मण समाज को अपशब्द कहने पर कोतवाली में हंगामा मच गया।

बामुश्किल पुलिस ने विधायक को सुरक्षित भीड से निकालकर कोतवाली से बाहर भेजा। बुआडा रोड पर स्थित एक बैंकट हॉल में सत्यपाल सैनी की लड़की की शादी थी। इसमें खतौली क्षेत्र के विधायक विक्रम सैनी भी शामिल हुए। इसी शादी समारोह में बुआडा कलां गांव का एक युवक हरस्वरूप शर्मा भी शामिल हुआ। उसकी किसी बात को लेकर विधायक विक्रम सैनी से मुंहभाषा हो गयी।

बात इतनी बढ गयी कि हरस्वरूप शर्मा ने विधायक विक्रम सैनी पर अपनी लाईसेंसी पिस्टल तान दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव को आये विधायक पुत्र प्रभाष सैनी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद बचाव में आये गनर प्रेमपाल सैनी के साथ भी मारपीट की गयी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी, जिस पर पुलिस हरस्वरूप शर्मा को हिरासत में लते हुए उसकी लाईसेंसी पिस्टल जब्त कर ली।

विधायक विक्रम सैनी तहरीर देने कोतवाली पहुंचे, जिसमें उन्होंने हरस्वरूप शर्मा, रणधीर सिंह पूर्व प्रधान व बिजेन्द्र व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे, जहां पर विधायक द्वारा समाज को लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर दिया गया

जिसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने कोतवाली में हंगामा खड़ा कर दिया। बात इतनी बढ गयी कि पुलिस को बीच-बचाव के लिए आना पडा, जिसके बाद उन्होंने बामुश्किल विधायक विक्रम सैनी को भीड के चंगुल से निकालकर थाने से बाहर सुरक्षित छोडा। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पर ब्राह्मण समाज को हंगामा जारी था और विधायक के विरूद्ध तहरीर देने की तैयार थी।

टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन3 17 |
खतौली। विधायक द्वारा ब्राहमण समाज के खिलाफ की गयी टिप्पणी के विरोध में रालोद के नेतृत्व में ब्राहमण समाज के अनेक लोगों ने थाने पर धरना प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया तथा हिरासत में लिये गये पूर्व प्रधान की रिहाई की मांग की।

आरोप है कि बीती देर शाम खतौली थाना क्षेत्र के गांव बुआडा में एक शादी समारोह के दौरान बुआडा के पूर्व प्रधान हरसरन शर्मा तथा खतौली विधायक के बीच मामूली बात पर हुई आपसी कहासुनी तथा विधायक द्वारा ब्राहमण समाज पर की गयी

टिप्पणी से मामला बढ जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हरसरन शर्मा को हिरासत में ले लिया था। वहीं दूसरी ओर आज, उक्त मामले से गुस्साएं ब्राहमण समाज के अनेकों लोगों ने रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में थाना खतौली पर एकत्रित होकर विधायक विक्रम सैनी के द्वारा की गयी टिप्पणी के विरोध में रोष व्यक्त करते हुए हिरासत में लिये गये हरसरन शर्मा को छुडाये जाने की मांग की। इस दौरान सुबोध शर्मा, राकेश शर्मा सहित ब्राहमण समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Muzaffarnagar शहर – सिटी न्यूज

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk