Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मयंक की मौत के मामले मे परिजन एसपी सिटी से मिले

मुजफ्फरनगर। युवक मयंक की मौत के मामले मे परिजनो ने एसपी सिटी से मिलकर केस की निष्पक्ष खुलासे की मांग की। उल्लेखनीय है कि कस्बा पुरकाजी निवासी युवक मयंक कंसल का शव 23 अगस्त 2020 को कस्बे के लक्सर रोड स्थित धर्म कांटे के पीछे खाली पडे प्लाट मे मिली थी।

युवक मयंक लकडी की आढत पर काम करता था। मृतक मयंक कंसल के परिजनो व ग्रामीणो ने आज दोपहर कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी सिटी सतपाल अंतिल से मिल कर सौपे गए प्रार्थना पत्र मे मयंक की मौत के मामले मे निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि बीती शाम मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी मृतक के परिजनो से मिलकर सांत्वना दी थी एवं इस मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए परिजनो को सांत्वना दी थी।

एसएसपी कार्यालय पर इस दौरान प्रवीण गोयल, अमित गोयल, सुनील कुमार, प्रदीप जैन,अनिल तायल, आशीष, मनीष, गीता, रश्मि,वर्षा, सोमन, ललित, प्रदीप आदि कस्बावासी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21258 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =