Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वदेशी के बीच बहनों को सादी और देश में बनी राखी पहली पसंद

मुजफ्फरनगर। चाइनीज राखियां का इस बार बहनों ने भी बहिष्कार किया है, जिससे बाजार में डिमांड नहीं होने से चाइनीज राखी गायब है। थोक व्यापारियों के अनुसार एक अनुमान के मुताबिक इस बार चाइनीज राखी नहीं बिकने से करीब तीन करोड़ की चपत चीन को लगी है। स्वदेशी के बीच बहनों को सादी और देश में बनी राखी पहली पसंद है।

बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व तीन अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। राखी का बाजार सजे हैं, मगर इस बार बाजार से चाइनीज राखी गायब है।

बहनों ने भी चाइनीज राखी का बहिष्कार किया है, जिससे माल ही बाजार में नहीं आया है। जबकि गत वर्षों तक राखी के अवसर पर चाइनीज राखियां बाजार पर हावी रहती थी। सदर बाजार निवासी थोक विक्रेता बबलू का कहना है कि गत वर्ष जनपद में करीब तीन करोड़ रुपये की चाइनीज राखी की बिक्री हुई थी

जो इस बार नहीं के बराबर है। सभी ने चाइनीज राखियों बहिष्कार किया है।जहां बाजारों में भी इस बार चाइनीज राखियां है ही नहीं साथ ही स्वदेशी राखियों की भरमार है। दुकानदार कहते हैं कि इस बार बच्चे भी लाईटिंग वाली चाइनीज राखी नहीं मांग रहे, उनकी पसंद गणेशजी, हनुमानजी, छोटा भीम की राखी है, जो स्वदेशी है।

सदर बाजार के थोक राखी विक्रेता कहते हैं कि चाइनीज राखी मंगाई ही नहीं। बहनें भी अपने यहां की बनी राखी मांग रही हैं। फैंसी राखी के बजाय सादी राखी की डिमांड है। हालांकि कोरोना काल के चलते बिक्री गत वर्ष से कुछ कम है। थोक विक्रेता नितिन गोयल कहते हैं कि मीडियम दाम की १० से २० रुपये वाली राखी बिक रही है।

कलावा और डोरे वाली राखी ज्यादा पसंद की जा रही है। सदर बाजार के दूसरे दुकानदार ने बताया कि कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, राजकोट की राखी की बाजार में डिमांड है। गत वर्ष चाइनीज राखी बिकी थी, इस बार कोई मांग नहीं है।

मुजफ्फरनगर। कोरोना ने जनपद में तेजी से पैर पसार रहा है। शहर से लेकर देहात तक रोजाना कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। शहर की कोई कालोनी या मोहल्ला ऐसा नहीं है जहां पर कोरोना पॉजिटिव न मिला हो। गत दिवस भी मिले पाजिटीवों में से दो पुरकाजी के रहने वाले हैं बाकी शहर के अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं।

उधर, शहर की इंदिरा कालोनी में चार कोरोना पॉजिटिव मिले चुके हैं। इंदिरा कालोनी की गलियों को सैनिटाइज कर एक गली को सील कर दिया गया। अन्य स्थानों को भी सील करने की तैयारी है।

जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शहर से लेकर देहात तक कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। शहर की इंदिरा कालोनी में एक ही घर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

इंदिरा कालोनी में चार कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिस गली में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उसे सैनिटाइज करने के साथ-साथ गली के मुहाने पर बल्ली लगाकर सील कर दिया गया। उधर, शहरी क्षेत्र के सील क्षेत्रों कृष्णापुरी, रामलीला टिल्ला, गहराबाग, कृष्णापुरी, लद्दावाला समेत अन्य सील क्षेत्रों की गलियों में तमाम प्रयास के बाद भी आवाजाही नहीं रूक रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 3 =