उत्तर प्रदेश

Fatehpur: नाबालिग लड़की को अगवा कर रेप किया, जबरन धर्मांतरण कराकर कर लिया निकाह

Fatehpur : मो. राजू नाम के मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने पहले नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसला अगवा किया, फिर उसके साथ दुष्कर्म कर जबरन धर्मांतरण करवाने के बाद उससे निकाह कर लिया. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर आरोपी मो. राजू के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. 

टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस कर जब उसके ठिकाने पर छापा मारा तो वह मौके से फरार हो गया. इस दौरान पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया.पीड़िता के भाई ने बताया कि जब पुलिस उसकी बहन को बरामद कर थाने पहुंची तो वह बुर्के में थी. उसने अपने भाई को बताया कि उसे गांव का रहने वाला मो. राजू उर्फ राजुल अगवा करने के बाद अपने किसी रिश्तेदार के यहां ले गया और वहां पर उसके साथ रेप किया.

उसके बाद उसने किसी मौलवी को बुलाकर उसका जबरन धर्मांतरण करवा कर निकाह कर लिया. निकाह करने के बाद उसे जबरन बुर्के में रखा जाता था और उसे डरा धमका कर इस्लाम के तौर-तरीके सीखने के लिए कहा जाता था. जब वह विरोध करती थी तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी. पीड़िता के भाई के मुताबिक पुलिस ने उसकी नाबालिग बहन को भले ही बरामद कर लिया हो, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है. ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण का यह ताजा मामला असोथर थाना इलाके का है.

फर्स्ट इनफार्मेशन रिपोर्ट के मुताबिक असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन खुर्द गांव में 28 जून की शाम करीब सात नाबालिग हिंदू लड़की शौंच क्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी. जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला. बेटी को अगवा किए जाने की जानकारी मिलने के बाद एक जुलाई को उसकी मां थाने पहुंची और गांव के ही रहने वाले मो. राजू उर्फ राजुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने अपहृत लड़की को बरामद कर थाने ले आई और उसका बयान दर्ज करने के मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों के साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने भी कड़ा ऐतराज जताया है और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है.

जिले में ‘लव जिहाद’ का यह कोई पहला मामला नहीं है. बीते एक माह के भीतर ऐसी चार घटनाएं सामने आ चुकी है. बिंदकी कोतवाली इलाके में 13 जुलाई को फैजान नाम के मुस्लिम युवक पर नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर रेप के बाद धर्मांतरण का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद अपहृत लड़की को बरामद कर आरोपी फैजान को जेल भेज दिया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + fifteen =