उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: राबर्ट्सगंज मंडी जा रहे दो युवकों की बाइक ट्रक से जा भिड़ी, एक की मौत

Mirzapur News अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मुजडीह मदरसा  के पास बाइक सवार ट्रक में पीछे से जा भिड़े। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

गाजीपुर जिले के मोफतीपूरा गांव निवासी गयासुद्दीन (30) पुत्र साहिब अपने साथी मुहज्ज्म (28) पुत्र मुहम्मद खालिद  के साथ सोनभद्र के जिले के राबर्ट्सगंज मंडी में सब्जी का दाम पता करने के लिए जा रहे थे।

बाइक सवार अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मुजडीह मदरसा के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में बाइक चला रहे गयासुद्दीन की मौके पर मौत हो गई । गंभीर रूप से घायल मुहर्रम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =