उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: एक बच्चे की मां को प्रेम जाल में फंसकर शादी का झांसा, तीन दिन तक दुष्कर्म किया

Fatehpur News: मुस्लिम युवक के द्वारा नाम बदलकर शादीशुदा एक बच्चे की मां को प्रेम जाल में फंसकर शादी का झांसा दिया और जब महिला ने युवक का असली नाम जानने पर विरोध किया तो अपहरण कर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई तो हरकत में आई पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जिले के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले महिला की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दर्ज आरोपी युवक सलीम खान उर्फ मुंन्ना 23 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने तहरीर दी थी

एक युवक अपने को सोनू सिंह ठाकुर बताकर तीन महीने से बातचीत कर रहा था। इसी बीच युवक का नाम व जाति मालूम होने पर विरोध किया तो 14 दिसंबर को अपहरण कर एक घर ले गया और धर्मांतरण के साथ निकाह का दबाव बनाने लगा जब विरोध किया तो तीन दिन तक जबरन दुष्कर्म करता है।

थाना प्रभारी ने बताया महिला का पति कही बाहर रहकर काम करता है एक दो वर्ष का बच्चा भी है पति से कुछ अनबन होने से दोनों अलग रह रहे हैं। सलीम खान सोनू सिंह ठाकुर के नाम से महिला को थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में एक घर पर लेकर जाकर रखे था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 3 =