Fatehpur News: चाचा ने अपनी ही सगी नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
Fatehpur News: रिश्तों का कत्ल करते हुए एक चाचा ने अपनी सगी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर चाचा ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात सगे चाचा ने अपनी सगी 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से काटकर भतीजी की निर्मम हत्या कर मौके से भाग गया। बताया जा रहा कि मृतका के माता पिता की मौत के बाद से उसका बुआ पालन पोषण कर रही थी।
15 दिन पहले ही मृतका गांव आयी थी, जिसके बाद से ही आरोपी चाचा की नीयत भतीजी पर लग थी, जिसको लेकर चाचा ने बीती रात भतीजी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया।मामले में पुलिस ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा। मुकदमा दर्ज कर आरोपी चाचा की तलाश की जा रही।


