त्यौहारी सीजन: बाजारों में रौनक लौटी
मुजफ्फरनगर। बाजारों में त्यौहारी सीजन को लेकर दुकानदारों ने तैयारी कर ली है इसी के साथ ही दुल्हन की तरह से दुकाने सजने लगी है। सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार करवाचैथ समीप है। यह १७ अक्टूबर को मनाया जाएगा।
इसके लिए सुहागिनों की ओर से जमकर तैयारी की जा रही है। करवाचैथ का त्योहार हो और बाजारों में रौनक न हो, भला ऐसा कभी हो सकता है। करवाचैथ के समय को लेकर दुकानदार का कहना था कि उन्होंने अपनी दुकान में साज-श्रृंगार का काफी सामान रख लिया है। इसकी तैयारी काफी समय पहले कर ली गयी है। उनका कहना था कि आज महिलाओं के द्वारा जमकर करवाचैथ की खरीदारी करने से उनके चेहरे पर काफी दिनों से गयी रौनक लौटी है।
वहीं दूसरी ओर करवाचैथ को लेकर अपनी बाजार में खरीदारी करने आयी विवाहिता ने अपनी करवाचैथ की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इसकी तैयारी काफी समय पहले ही कर दी थी। सबसे पहले उन्होंने पतिदेव के द्वारा दिये गये खर्च के पैसों में से बचत की। इसके बाद पैसे एकत्र हो जाने पर उन्होंने बाजार का रुख किया है। उनका कहना था कि यह त्योहार करवाचैथ का महिलाओं के द्वारा रखा जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार होता है। इसके लिए वह किसी प्रकार की कंजूसी नहीं करती है।
यह त्योहार पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। पिछले काफी समय सेे दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे थे, जिसके चलते बाजार में आने का बिल्कुल भी मन नहीं करता था। करवाचैथ की तैयारियों को लेकर बाजार में महिलाओं के सामानों से सजी दुकानों को देखकर जो कि एक से बढ़कर एक आकर्षक तरीके से सजी हैं, मन प्रसन्न हो गया है। अपनी तैयारियों को लेकर श्रीमती नीरज देवी का कहना था कि साड़ी आदि तो पहले ही ली गयी थी, बस श्रृंगार का सामान लेने था, जिसकी पूर्ति आज बाजार में आकर कर ली गयी है। उनका कहना था कि वह अपने त्योैहार को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकती हैं।
