Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जुझारू और कर्मठ सीनियर पोस्टमैन पं. पवन शर्मा को मिली डाकतार विभाग से विदाई

मुजफ्फरनगर। डाकतार विभाग में सीनियर पोस्टमैन के पद पर कार्यरत रहते हुए पं. पवन शर्मा मीरांपुर वालो को 34 वर्षो की लम्बी सेवा के बाद आज सेवानिवृत्ति दे दी गयी।

लाकडाउन के चलते हुए कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए सिटी पोस्ट आफिस शिवचौक पर एक संक्षिप्त विदाई समारोह में पं. पवन शर्मा को विभाग से भावभीनि विदाई दी गयी।

अपने भावुक सम्बोधन में पं. पवन शर्मा ने कहा कि अपने 34 वर्षो के सेवाकाल में उन्होंने डाकतार विभाग के कर्मचारियों के प्रतिनिधि के तौर पर हमेशा उनकी जायज मांगों के लिए संघर्ष किया।

वहीं पर क्षेत्र की जनता के बेहतर सेवा देने के साथ ही विभाग की छवि उज्जवल कराने का भी प्रयास किया। विदाई के मौके पर विचार व्यक्त करने वाले सभी कर्मचारियों ने एक ही बात कही कि जनता के साथ-साथ विभाग भी अपने ऐसे कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी की सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम का संचालन पोस्टमास्टर सिटी दिनेश आर्य ने किया ओर मुख्य अतिथि के रूप में अधीक्षक डाकघर वीर सिंह रहे। इस मौके पर डाकधर के ट्रेजरार गुरूशरण, निरीक्षक पूर्वी मोहित ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में हरमेंद्र, सतीश शर्मा, नरेश शर्मा, विनोद गुप्ता, शिवम पालीवाल, पोस्टमास्टर रामराज, अनिल कुमार, विजय शर्मा, रविंद्र शर्मा, जौहर सिंह, मांगेराम त्यागी मौजूद रहे।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =