Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के शहर काजी जहीर आलम का निधन

मुजफ्फरनगर। शहर काजी जहीर आलम के निधन से नगर मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों व गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिल कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

आलम को मुस्लिम समाज के साथ लोगों में पोलियो के खिलाफ जागरूकता लाने और इस अभियान को सफल बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से अवार्ड मिला था इसके अलावा शहर काजी कांग्रेस में लंबे समय तक नेताओं के साथ रहे हैं। 
शहर काजी जहीर आलम का बीती रात निधन को गया। बताया जाता है कि करीब 90 वर्षीय शहर काजी जहीर आलम पिछले एक सप्ताह से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। कि देर रात उनका बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके बडे पुत्र तनवीर आलम ने बताया कि बीती रात दो बजे उन्होने अन्तिम सांस ली। जैसे ही इस दुखद समाचार की जानकारी मिली तो अनेक गणमान्य लोग शोक संतप्त परिजनो से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

आलम वर्ष 1956 में शहर काजी की उपाधि से नवाजे गए थे। उन्हें प्रदेश के राज्यपाल ने बकायदा शहर काजी का सर्टिफिकेट दिया था। बताते हैं कि वह अपने पिता काजी मोहम्मद यूसुफ के इंतकाल के बाद उपाधि पर पहुंचे थे। मुजफ्फरनगर शहर काजी के रूप में वह अपने कुनबे की चौथी पीढ़ी में बताए जा रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 7 =