Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में डिस्पोजल सामग्री बनाने की फैक्ट्री में लाखों का सामान चोरी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मंडी क्षेत्र के बागोवाली में रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री में लगी मशीन के तीन मोटर चोरी कर लिए। फैक्ट्री मालिक खुशहाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी फैक्ट्री में कार्य चल रहा था।

उसी के दौरान चोरों ने देर रात को ताला तोड़कर फैक्ट्री से मशीन के तीन मोटर व इनवर्टर बैटरी चोरी कर लिया मौके पर पहुंची थाना नई मंडी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

पीड़ित खुशहाल ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में 3 मशीनों के मोटर व इनवर्टर बैटरी देर रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचे तो उसने देखा कि फैक्ट्री के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और फैक्ट्री में लगी मशीनों के मोटर और इनवर्टर बैटरी भी चोरी है। उन्होंने बताया कि पता चलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

वारंटी को पकडा
खतौलीमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मशकूर अली त्यागी द्वारा एक वारण्टी अभि० विक्की उर्फ विकास पुत्र सूरज निवासी ग्राम तिगाई थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस से आशिक मिजाज मनचले को दबोचाMuzaffarnagar News
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले कोचिंग सेन्टरों, गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है

वहीं दूसरी ओर शाहपुर पुलिस ने आज एक मनचले आशिक को पकडा। एसएसपी विनीत जयसवाल के निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने मनचले आशिकों पर कसी नकेल।
शाहपुर पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले आशिक को किया गिरफ्तार। शाहपुर पुलिस ने मनचले आशिक शादाब पुत्र साजिद शाहपुर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 12 =