फिल्मी चक्कर

‘कोटा रानी’ : कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी पर फिल्म

कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी. रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स कोटा रानी के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. 14वीं सदी की रानी के बारे में कहा जाता है कि वह बेहद खूबसूरत थीं और एक महान प्रशासक व सैन्य रणनीतिकार भी थीं.

निर्माता मधु मंटेना ने कहा, “यह बहुत हैरानी की बात है कि भारतीय के रूप में हम कोटा रानी जैसी शख्सियत के बारे में पर्याप्त रूप से नहीं जानते या बिल्कुल भी नहीं जानते हैं. क्लियोपेट्रा से उनकी तुलना करना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी और आज हम जो कुछ देख रहे हैं वे बहुत कुछ सीधे तौर पर कोटा रानी की कहानी से संबंधित है.”उन्होंने कहा, “उनका जीवन बेहद नाटकीय था और वह शायद सबसे सक्षम महिला शासक थीं,

Related Image

जिन्हें भारत ने पैदा किया. उनके बारे में नहीं जानना शर्म की बात होगी.” रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिवाशीष सरकार ने कहा कि कोटा रानी की उल्लेखनीय कहानी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है और हम फिल्म को शानदार तरीके से बनाएंगे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk