entertainment

फिल्म “भंगड़ा पा ले” का नया मस्ती भरा ट्रेलर हुआ रिलीज

“भंगड़ा पा ले” अपनी रिलीज से सिर्फ कुछ ही दिनों की दुरी पर है , जिस वजैसे दर्शकों के बीच यह फिल्म को लेकर काफी उत्साह उमड़ा हुआ है l यह फिल्म पंजाब से हमारे पसंदीदा डांस फॉर्म ‘भांगड़ा’ पर आधारित है। फिल्म के प्रति और भी उत्साह बढ़ाने के लिए अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है l जो हमें ना सिर्फ  “रंगीला” जैसी आइकोनिक गाने पर झूमने पर मजबूर करेगा बल्कि यह आपको फिल्म में दो पीढ़ियों के ‘तब और अब’ के साहसिक दौरे पर ले जाएगा।
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा  “नए साल ki शुरुवात भांगड़ा के ढोल से होगी
🥁
ये जोश न तब कम हुआ था ना अब होगा!
🕺
#BhangraPaaLe, trailer 2 out now

In cinemas on 3rd January.”

फिल्म में सनी कौशल ने दोहरी भूमिका निभाई हैl यह फिल्म दो दौर को दर्शाता है जहा एक दौर में सनी कौशल एक आर्मी अफसर की भूमिका निभराहे है, वही दूसरी और वह जग्गी की भूमिका निभा रहे है जो एक डांसर है और वह रुख्शार ढिल्लन के साथ रोमांस करते नज़र आएंगे जो सिमी की भूमिका निभा रही है  l 
इस ट्रेलर की सबसे ख़ास बात यह है की इस ट्रेलर में श्रिया पिळगावकर की भी झलक देखने मिलेगी जो एक पंजाबी  लड़की की भूमिका निभा रही है, और जो सनी कौशल के पहले दौर वाला प्यार भी है l
युवा दर्शकों से डांस पर आधारित फिल्मों की अधिक मांग के साथ, आरएसवीपी की नई फिल्म पंजाबी तड़का के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है।

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, ‘भांगड़ा पा ले’ स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk