Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अग्निशमन स्मृति दिवस पर अग्निशमन सप्ताह की शुरुआत, दी जाएगी अग्निकांड से बचाव की जानकारी

मुजफ्फरनगर। अग्निशमन स्मृति दिवस के अवसर पर फायर बिग्रेड कार्यालय पर फायर सर्विस ऑफिस पर दमकल कर्मियों ने मुंबई बंदरगाह पर १४ अप्रैल १९४४ को स्टीफन मालवाहक जहाज में हुए अग्निकांड में ६६ शहीद दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

एक जनजागरण रैली भी निकाली, १४ अप्रैल से २० अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा और लोगों को अग्निकांड से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।

अग्निशमन स्मृति दिवस के अवसर पर सभी दमकल कर्मियों द्वारा स्मृति दिवस के स्टीकर भी लगाए गए। इस अवसर पर सीएफओ रमाशंकर तिवारी, अग्निशमन अधिकारी नरेश सिंह, दमकल कर्मी अंकित, अभिषेक, अंकुर, सरदार प्रीतपाल सिंह, राजपाल सिंह सहित सभी दमकल कर्मी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 3 =