Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घटनाओं का राजनीतिकरण न कर सच प्रदेश के समक्ष लाएँ-अभिषेक चौधरी गुर्जर

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने प्रदेश के बुलंदशहर में मंदिर परिसर में साधुओ की बेरहमी से हुई हत्या की निंदा करते हुए घटना को दुखद बताया है ।

उन्होंने कहा कि अभी एटा में भी एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई हत्या का खुलासा भी नही हो पाया तभी बुलंदशहर में यह नृसंश हत्या कांड हो गया ,उन्होंने प्रदेश सरकार से दोनों जघन्य अपराधों कि उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग करते हुये कहा कि उक्त घटनाओं का राजनीतिकरण न कर सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए ।

श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज से प्रतियोगी छात्रों और अन्य प्रदेशों में फंसे प्रदेश के श्रमिकों को उनके घर पहुचाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेंहू ओर आम की फसलों का काफी नुकसान हुआ है

पहले से ही संकट का सामना कर रहे अन्नदाताओं की गेंहू की तैयार फसल ओर आम की फसल को भारी क्षति पहुंची है,गत नवंबर दिसम्बर में बारिश और ओलों से किसान की फसल को भारी नुकसान हुआ था ,जिसका मुआवजा अभी तक नही दिया गया है

राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश सरकार से मांग करता है कि बारिश औरओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर किसान को तुरंत मुआवजा दिलाया जाए

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =