उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: दिन दहाड़े कोचिंग पढ़ाकर लौट रही युवती से मोबाइल लूट

फिरोजाबाद में प्रमुख चौराहों पर फोर्स की मुस्तैदी के बावजूद बाइक सवार लुटेरों ने दिन दहाड़े कोचिंग पढ़ाकर लौट रही युवती (शिक्षिका) से मोबाइल लूट लिया। शिक्षिका इस दौरान गिर गई और बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। इस दौरान युवती के हाथ में चोट भी लग गई।

  
थाना उत्तर के जैननगर खेड़ा निवासी प्रियांशी गुप्ता पुत्री स्व. विक्रम गुप्ता प्राइवेट रूप से होम ट्यूशन पढ़ाती है। रविवार को करीब साढ़े तीन बजे स्टेशन रोड से होम ट्यूशन पढ़ाकर पैदल ही घर की तरफ जा रही थी।

सुभाष तिराहे पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात था। लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े सर्विस रोड के किनारे प्राइवेट ट्रामा सेंटर से पहले शिक्षिका के हाथ में लगे मोबाइल को छीन लिया। युवती ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाश उसे धक्का मारकर फोन छीन ले गए। 

पीड़िता ने जब मोबाइल फोन को दिन दहाड़े लूटने की सूचना देने गणेशनगर चौकी पर पहुंची तो वहां मौजूद मिले पुलिसकर्मी ने शिक्षिका से कहा कि आप मोबाइल छीनने नहीं बल्कि गिरने की तहरीर दो।

गिरने की तहरीर दोगी तभी थाने से हम रिसीव कराके दे सकेंगे। पुलिस के इस रवैये को देखकर युवती हैरान रह गई। पीड़िता का कहना है कि चौकी पर मोबाइल गिरने का एक प्रार्थनापत्र लिख कर दे दिया।

थाना प्रभारी उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि पीड़ित युवती (शिक्षिका) थाने पर नहीं आई। यदि थाने पर आकर तहरीर देगी तो जो घटना हुई है उसी के अनुरूप रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + twenty =