उत्तर प्रदेश

Firozabad News: प्रॉपर्टी को लेकर मां को पीटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Firozabad News:  नगला बरी चौराहे पर लतीफ मेडिकल के बराबर वाली गली में  बेटे और बहू ने प्रॉपर्टी को लेकर मां को ही पीट डाला। पीड़ित अनीशा का कहना है कि उनका इकलौता बेटा इमरान है जो उनसे हर समय यही बोलता है कि प्रॉपर्टी मेरे नाम में कर दो पर मां जो अपना बुढ़ापे का सहारा अपने बेटे में ढूंढ रही है पर वहीं बेटा लालच में दरिंदा बना पड़ा है। पीड़िता अनीशा का कहना है कि उनका एक पुत्र है जो उनसे सारी प्रॉपर्टी अपने नाम पर करवाना चाहता है।

पीड़िता अनीशा का कहना है कि यह प्रॉपर्टी हम उसके नाम करना नहीं चाहते हैं मैं और मेरे पति दोनों ही इस मकान में रहते हैं। मेरा पुत्र इस मकान को अपने नाम पर करना चाहता है। मैंने मकान को नाम करने से मना कर दिया तो मुझे मारने की धमकी देने लगा और यह कहने लगा कि तुम्हें मादक पदार्थों के जुर्म में पकड़वा दूंगा।

पीड़िता को उसके बेटे ने मादक पदार्थों के जुर्म में पकड़ने की धमकी भी दी। बात इस हद तक बढ़ गई कि आज तो मुझे शर्म आ रही है अपना बेटा बोलते में मेरे बेटे और बहू ने मुझे बहुत मारा है घर का सामान तोड़फोड़ किया है। मुझे मेरे बेटे से जान का खतरा है। यह विवाद दोपहर के समय का है।

जब मैं नीचे अपने कमरे में बैठी हुई थी तो मेरा बेटा और बहू ने आकर घर में तोड़फोड़ करी। मुझे इसकदर पीटा के मेरे खून निकल आया और पीटने के बाद घर से फरार हो गया। पीड़ित अनीशा ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =