Firozabad News: इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधन टीम पर दबंगों का हमला
Firozabad News: इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंधन स्टैंड के लिए टीन शेड डालने की तैयारी कर रहा था इतने पर ही दबंगों ने आकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने वाले समाज सेवी एवं राजनैतिक नेताओं को भी नहीं बख्शा मारपीट किया।
जिसके बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज प्रबंधन ने आज प्रेस वार्ता बुलाकर पूरे मामले के बारे में अपना रुख स्पष्ट किया सीधे तौर पर इस्लामिया कॉलेज प्रबंधन एवं राजनैतिक नेताओं का सीधे तौर पर यह कहना था कि दबंगों का यह पुलिस के सामने हुआ हमला सीधे तौर पर पुलिस की नीरसता को दर्शाता है। वही सीधे तौर पर दबंगों के साथ पुलिस प्रशासन की सांठगांठ होने के भी आरोप कॉलेज प्रबंधन एवं राजनैतिक नेताओं ने लगाए।

