उत्तर प्रदेश

Firozabad News: घर से बुलाकर सुभाष चंद्र की पीट – पीटकर की हत्या

Firozabad News: टापा खुर्द पर रहने वाले 50 वर्षीय सुभाष चंद्र बोस पुत्र रघुवीर रात को अपने घर पर थे। मृतक के भाई विवेक कुमार के मुताबिक पड़ोस का ही राजू उनके भाई को घर से बुलाकर बीड़ी पीने के बहाने अपने साथ ले गया। उसके बाद कुछ दूरी पर पहले से मौजूद राजू के साथियों ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर आस – पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने परिजनों को सूचना दी।

परिवारीजन मौके पर पहुंचे लेकिन जब तक आरोपी वहां से फरार हो गए। इससे पहले कि परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर मुहल्लेवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर इंस्पेक्टर थाना उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पंकज, दीपक, राजू, दयाराम, जितेंद्र हैं। यह भी इसी मुहल्ले के हैं।

अभी तक यह सामने आया है कि इन सभी ने मिलकर नशा किया था और उसके बाद इनके बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट में सुभाष की मौत हो गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 19 =