खेल जगत

Suryakumar Yadav बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

Suryakumar Yadav दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बन गए हैं. आईसीसी द्वारा जारी सूचि में बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार 863 पॉइंट के साथ विश्व क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में शीर्ष पर काबिज हो गए हैं. इससे पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (842 पॉइंट) इसी साल 4 सितम्बर से नंबर एक थे जिसे यादव ने पीछे छोड़ते हुए दुनिया में अपना डंका बजा दिया है.

Suryakumar Yadav ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड के खिलाफ 25 गेंद में 51 रन, फिर पर्थ में जब भारत के 49 रन पर पांच विकेट गिर गए थे, तब बिना दबाव में आये दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 गेंद में ताबड़तोड़ 60 रन और आज बांग्लादेश के खिलाफ 187.50 के स्ट्राइक रेट 16 गेंद में 30 रन की पारी उन्हें नंबर एक का ताज दिलाने में मददगार साबित हुई.

Suryakumar Yadav दुनिया के 23वें और भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं जो टी20 में इस मुकाम तक पहुंचे हैं. इससे पहले भारत की तरफ से सिर्फ विराट कोहली ही आईसीसी की टी 20 रैंकिंग में नंबर एक रह चुके हैं. कोहली 897 पॉइंट हासिल कर साल 2014 से 2017 के बीच 1013 दिनों तक रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए थे.

https://twitter.com/ICC/status/1495415712336072710?s=20&t=VN4WTGFkbxCY8wkkmNFtRA

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =