Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु न्यायधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा के द्वारा हरी झन्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा द्वारा यह बताया गया कि दिनांक ११.०९.२०२१ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर व वाहृय न्यायालय बुढाना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय मे आज जन को इसकी जानकारी दिये जाने हेतु प्रचार वाहन रवाना किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री शक्ति सिंह द्वारा यह बताया गया कि प्रचार वाहन जनपद में आज और कल आम जन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगा।

आज उक्त वाहन तहसील सदर एवम् तहसील बुढाना के अर्न्तगत आने वाले क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेगा इसी प्रकार उक्त वाहन दिनांक १८.०८.२०२१ को तहसील जानसठ एवम् तहसील खतौली के क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेगा। उक्त वाहन पर जनता की जागरूकता हेतु एल०ई०डी० एवम् उपयोगी पुस्तके भी उपलब्ध करायी गयी है।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की सचिव सलोनी रस्तोगी द्वारा बताया गया कि प्रचार वाहन द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्य प्रणाली एवम् उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम जनमानस हेतु चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किया जायेगा।

सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि आगामी लोक अदालत हेतु लगभग सभी तैयारियॉ पूर्ण कर ली गयी गयी है तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, १३८ एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जो अपने मामले का निस्तारण करना चाहता हो वह इस सम्बन्ध में सम्बन्धित न्यायालय अथवा विभाग में आवेदन कर सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20965 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + seven =