Muzaffarnagar News- बुढाना क्षेत्र में विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक उमेश मलिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुढाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश मलिक ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री yogi आदित्यनाथ से मुलाकात की पूर्व विधायक उमेश मलिक में बुढाना क्षेत्र में रुके विकास को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात की है
जिसमें उन्होंने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीनपुर ने १३२ द्म1 के बिजली घर का निर्माण और शाहपुर में बन रहे राजकीय डिग्री कालेज के निर्माण कार्य में तेजी और उसे जल्द चालू करने की मांग के साथ-साथ कस्बा बुढाना में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की
गौर तलब है कि विधानसभा चुनाव २०२२ में भले ही क्षेत्र जनता ने पूर्व विधायक उमेश मलिक को दोबारा विधानसभा ना भेजा हो मगर बुढाना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उमेश मलिक हर समय प्रयास में लगे रहते हैं
यही कारण है कि उन्होंने बुढ़ाना में उनके प्रयास से कराए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और उन्हें जल्द पूरा कराकर जनता को समर्पित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात की है
इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक ने दूरभाष से वार्ता के दौरान बताया कि बुढाना क्षेत्र के विकास के लिए वह हर समय प्रयासरत रहेंगे।

