Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगों ने सर्व समाज के जिम्मेदारो लोगों के साथ बैठक कर समर्थन की घोषणा की

चरथावल। कस्बे के हिन्दू-मुस्लिम त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगो ने सर्व समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ मिलकर एक बैठक का आयोजन किया बैठक में पहुंचे सपा नेता बॉबी त्यागी को समर्थन देते हुए सभी जिम्मेदार लोगो ने घोषणा की.. कि इस बार सभी जिम्मेदार लोग आपके साथ खड़े हैं।

चरथावल कस्बे में सौरभ त्यागी के आवास पर पहुंचे सपा नेता बॉबी त्यागी का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी से समाजवादी पार्टी के लिए समर्थन मांगा

इस पर सभी समाज के गणमान्य लोगो के द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए वादा किया कि अगर समाजवादी पार्टी से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट आपको को मिला तो चरथावल कस्बे के सर्व समाज के द्वारा तन मन और धन से पूर्ण रूप से समर्थन आपको रहेगा और आपके साथ रहकर चुनाव लड़ाने ओर जीताने का काम किया जाएगा

हमारी जहाँ भी जरूरत पड़ेगी हम हर एक जगह आपके साथ चलने के लिए तैयार है। मीटिंग का संचालन संजय त्यागी ने एवं अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मास्टर इस्लामत्यागी ने की

इस दौरान मुख्य रूप से उमेश त्यागी, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंगल,नीटू त्यागी,सुनील त्यागी एलटी,कुबेर दत्त त्यागी चेयरमैन किसान सहकारी समिति,रमेश चंद त्यागी, बिजेन्द्र त्यागी,सतीश त्यागी,अभिषेक बंसल पूर्व नगर अध्यक्ष किसान यूनियन,इरसाद त्यागी,मेहरबान त्यागी, वसी त्यागी,अनीस अहमद,नितिन त्यागी,अंकुर त्यागी चौपाल वाल,एडवोकेट नवाब कुरैशी, शेखर त्यागी (खेमचंद), सौरभ त्यागी,दीपक त्यागी,शीलू त्यागी,विनेश कुमार खटीक,प्रशांत त्यागी,सोनू त्यागी, संजय त्यागी,आलम त्यागी,मोनू त्यागी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =