उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर-आप की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने पुरुष कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप

बुलंदशहर की आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी पुरुष कार्यकर्ताओ पर महिलाओं से बदसलूकी करने व उनपर गिद्ध नजर रखने का आरोप लगाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसी के साथ ही उन्होंने महिलाओं से आम आदमी पार्टी से न जुड़ने की भी अपील की है।

इसके बाद बुलंदशहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए गलत बताया है।

यूपी में विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की बुलंदशहर की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह ने वीडियो जारी कर पार्टी व बुलंदशहर के कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महिलाओं का सम्मान करने का दावा करने वाली पार्टी के पुरुष कार्यकर्ताओ की महिलाओं पर गिद्ध नज़र रखने व बदतमीजी करने के आरोप युक्त वीडियो से हड़कंप मचा है।

मनीषा सिंह की मानें तो पार्टी में मातृ शक्ति को जोड़ने व पार्टी की नीतियों पर कार्य करने के बावजूद बुलंदशहर में महिलाओं का पार्टी में कुछ पुरुष कार्यकर्ता सम्मान नहीं करते। उन्होंने वायरल वीडियो में आप के 2 पदाधिकारियों का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मनीषा सिंह अपने दूसरे वायरल वीडियो में आम आदमी पार्टी की एक बैठक में भी महिला कार्यकर्ताओ से बदतमीजी व महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाती नज़र आ रही हैं।

बैठक में मौजूद आप के पुरुष पदाधिकारी व कार्यकर्ता आरोपों को सुन चुप्पी साधे नज़र आ रहे हैं। आप की पूर्व जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बैठक में महिलाओं का सम्मान न करने वालों पर कार्यवाही की भी मांग उठायी है।

हालांकि आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया कि मनीषा सिंह अपने दायित्व का निर्वाहन नहीं कर रही थीं और उन्हें पद से हटा दिया गया। वह किसान संगठन से जुड़ी हैं, जिसके कारण गलत आरोप लगा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 3 =