उत्तर प्रदेश

Bulandshahr: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए चचेरे भाइयों ने ही कर दी हत्या

Bulandshahr: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए चचेरे भाइयों ने ही रिंकू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक पिता का कहने पर ही वारदात को अंजाम दियााा. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य दो की तलाश की जा रही है. मामला बुलंदशहर जिले के थाना कोतवाली देहात इलाके का है.

यहां बीते 12 दिसंबर को नरेश उर्फ रिंकू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी. एक सप्ताह चली छानबीन के बाद मंगलवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है. पिता के अपमान का बदला लेने के लिए चचेरे भाइयों ने रिंकू की हत्या की थी.

पुलिस ने बताया कि मृतक ने अपने चाचा को थप्पड़ जड़ दिया था. इसका बदला लेने के लिए पिता के कहने पर नीरज और अर्जुन ने तीसरे भाई के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई नरेश उर्फ रिंकू की हत्या कर दी. दरअसल, भतीजे के थप्पड़ मारने के बाद से वीरपाल अदावत की आग में जल रहा था. फिर उसने तीनों बेटों के साथ मिलकर हत्या की पटकथा लिख डाली. मृतक नरेश उर्फ रिंकू को पहले हत्यारे चचेरे भाइयों ने शराब पिलाई और फिर लोहे की रोड से सिर में वार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

हत्या मंजर इतना भयानक था कि आंख, नाक, कान, सब शरीर से अलग कर दिए थे. नुकीले हथियारों से वार कर चेहरे को खत्म कर दिया था और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया था.

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी नीरज और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं तीसरा भाई और हत्या की पटकथा लिखने वाला पिता अभी फरार है.पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुई लोहे की रोड, चाकू और दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + eleven =