Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन द्वारा मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

 मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन द्वारा रविवार को चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट अकाउंटेंट तथा सीए की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच २०-२० क्रिकेट मैच आयोजित हुआ। इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया द्वारा स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित कराये जाते रहते हैं।

इसी कड़ी में रविवार को मुजफ्फरनगर चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन शाखा द्वारा शाखा मेंबर्स और विद्यार्थियों के बीच स्पोर्ट्स एक्टिविटी में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है।

इस मैत्री का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया के सेंट्रल कौंसिल मेम्बर सीए अनुज अग्रवाल ने कराया। मैच में मुजफ्फरनगर चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के सभी पूर्व चेयरमैन एवं सेक्रेटरी ने भी भाग लिया।

मुजफ्फरनगर ब्रांच चेयरमैन सीए राज कुमार शर्मा ने बताया मुजफ्फरनगर ब्रांच मेंबर्स के लिए सेमिनार के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का समय समय पर आयोजन किया जाता रहता है।

ब्रांच में स्टूडेंट्स और मेंबर्स हित में बहुत सारे प्रोग्राम कराये जा रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों में स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम से सीए स्टूडेंट्स का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीए गौरव गर्ग सेक्रेटरी, सीए संजय संगल, सीए निखिल अरोरा, सीए नितिन अग्रवाल एग्जीक्यूटिव मेंबर्स आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 6 =