Kargil में गर्मी से पिछलने लगी जमी बर्फ, प्रशासन ने Video जारी कर किया अलर्ट
Kargil में लगातार हो रही बर्फबारी लोगों के लिए सरदर्द बन गई है. जहां ताजा बर्फबारी से सड़क पर फिसलन हो गई है तो वहीं छतों और छज्जों पर जमी बर्फ जानलेवा बन गई हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो शेयर कर बताया कि छज्जों से गिर रही बर्फ (Melting Snow) से कई गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गई.
जगह जगह से वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किये हैं जिसमें वाहनों को छत के नीचे न खड़े करने की सलाह दी गई है. वहीं फिसलन बढ़ने के साथ ही लोग वाहनों में सफर करने की बजाय पैदल चलते नजर आए और ज्यादातर सड़कों पर बच्चे स्कीइंग और स्लाइडिंग का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.
Watch till the end…
In view of the melting of snow on rooftops , District Administration Kargil has appealed the people to be careful and not to park vehicles under rooftops
19th February 2023
Drass , Kargil
Ladakh pic.twitter.com/reTMxABvCo— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) February 19, 2023

