उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: नेहरू नेत्र चिकित्सालय सैकड़ों को दे रहा आंखों की ज्योति: जगह-जगह निःशुल्क कैंप

Muzaffarnagar: नेहरू नेत्र चिकित्सालय मुजफ्फरनगर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वह गांव-गांव में कैंप लगाकर आंखों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नागरिकों को जीवन ज्योति प्रदान कर रहा है। नेहरू युवा केन्द्र के अनुभवी चिकित्सक नागरिकों की आंखों की जांच कर मोतियाबिन्द संबंधित बीमारी के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों को चिन्हित कर निःशुल्क ऑपरेशन के लिए प्रेरित कर रहे है।

जगह-जगह निःशुल्क कैंप लगाकर लोगों का किया नेत्रों से संबंधित उपचार

इसी कड़ी में गांव भंडूर में लगे चिकित्सा शिविर में करीब 150 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। इस कैंप में आसपास के ग्रामों बहादुरपुर, सिखरेडा, बेहडा आदि के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की। इस निःशुल्क कैंप में 17 लोगों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर अपनी गाड़ी के द्वारा नेहरू नेत्र चिकित्सालय टाउनहाल रोड पर लाया गया

जिनका वरिष्ठ चिकित्सक गालिब हसन व उनकी टीम में सहयोगी अच्छे लाल यादव, दिनेश, कुमार, प्रदीप यादव, बिट्टू आदि ने सफल ऑपरेशन किया तथा ऑपरेशन के बाद लोगो को निशुल्क चश्मे व दवाइयों का वितरण किया गया। लोगों का कहना था कि अगर हम प्राइवेट हॉस्पिटलों में मोतियाबिन्द का ऑपरेशन कराते तो लगभग 10 हजार रूपये का खर्च आता। इस दौरान सभी लोगों ने टीम का धन्यवाद करते हुए प्रशंसा की।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =