Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस द्वारा लिखे गये मुकदमे को लेकर सपाईयो में रोष, UP सरकार गूंगी बहरी : गौरव जैन

मुजफ्फरनगर। सपाईयो ने मुख्यमंत्री का पूतला फूंकने के मामले मे सपा पदाधिकारियो व नौजवानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले मे आयोजित बैठक मे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाए जाने की मांग की।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि सपा युवजन सभा की एक आवश्यक बैठक आज सुबह महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें बीते दिनो सपा द्वारा प्रदर्शन के मामले मे सपाईयों के खिलाफ दर्ज मुकदमो की निन्दा की।

सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा गौरव जैन की तथा संचालन शमी खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मे कानून व्यवस्था की स्थिती बहुत लचर है।

सरकार को अपराध भी नजर नही आ रहे हैं। ऐसी गूंगी बहरी सरकार के कान खोलने के लिए जोर से बोलना पडता है। समाजवादी लोग मुकदमो से नही डरते।

गौरव जैन ने कहा कि उन्हे यदि स्वयं की आहूति देकर भी इंसाफ की आवाज उठानी पडी तो उठाते रहेंगे। इस दौरान युवा नगर अध्यक्ष पवन पाल व विकास गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार मे महिला उत्पीडन की सारी हदें पार हो गयी हैं।

तथा सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। युवजन सभा नेता अरशद मलिक व पूर्व प्रदेश सचिव लो.वा.मोहसीन अन्सारी ने कहा कि महिलाओ को इंसाफ के लिए गिरफ्तारी भी देनी पडी तो वे पीछे नही हटेंगे।

बैठक मे मुख्य रूप से गौरव जैन, शमी खान, अरशद मलिक,मोहसीन अंसारी, विकास गोस्वामी, पवन पाल, पीयूष गुप्ता, आलम त्यागी, नियात हैदर,ईशू खान, तुषार शर्मा, मोनू हैदर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21224 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 3 =