Gadar Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई
Gadar Box Office: सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा 9 जून को भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई. बेहद सीमित स्क्रीन काउंट के बावजूद, गदर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है. सिनेमाघरों में गदर धूम मचा रही है और फैंस इसपर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे है. गुरुवार को मूवी ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. बता दें कि आज प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई है.
‘गदर’ हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है. फिल्म को नए वीएफएक्स के साथ 4के में फिर से रिलीज किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी की रीमास्टरिंग कॉस्ट करीब 2 करोड़ रुपये थी. पहले दिन मूवी ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 45 लाख रुपये और तीसरे दिन 55 लाख रुपये का बिजनेस हुआ. चौथे दिन मूवी ने 30 लाख कमाए और पांचवें दिन फिल्म ने 23 लाख की कमाई की.
गदर के सातवें दिन का कलेक्शन सामने आया है. Bollymoviereviewz की एक रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 19 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म री-रिलीज के बाद भी नये फिल्मों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बता दें कि गदर को 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और उस समय दुनिया भर में 132 करोड़ रुपये कमाए थे. उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई.
अनिल शर्मा की गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ओएमजी 2 और एनिमल भी 11 अगस्त को एक साथ आने वाली है. बड़े पर्दे पर तीनों फिल्में क्लैश करेगी. वहीं, ‘गदर 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.”

