फिल्मी चक्कर

Gadar 2 के सेट से वायरल हुई ये तस्वीरें, बीटीएस तस्वीरों को फैंस ने किया बेहद पसंद

सनी देओल और अमीषा पटेल की Gadar 2 की अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है. इस फिल्म में तारा सिंह और सकीना की झलक देखने को मिलेगी. यह 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर एक प्रेम कथा की सीक्वल है. गदर अब भी की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है और फिल्म कुछ शानदार सीन और डॉयलॉग्स के लिए जानी जाती हैं.

Gadar 2 का सीक्वल बन रहा है जो वास्तव में गदर और सनी देओल के सभी प्रशंसकों के लिए रोमांचक खबर है. सेट से समय-समय पर कई शानदार बीटीएस तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाया है. ये तस्वीरें फिल्म को मजबूत वाइब दे रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anilsharma (@anilsharma_dir)

एक फैन पेज पर सनी देओल की फिल्म की तस्वीरें साझा की गई हैं जिसमें कैप्शन में लिखा है,”दोस्तों गदर 2 के सेट से बॉलीवुड के वन एंड ओनली @iamsunnydeol सर की पहली और आखिरी एक्शन की आज की तस्वीरें साझा कर रहे हैं… मेरे सबसे प्यारे भाई आज उनसे अहमदनगर में मिले…और आशीर्वाद मिला उनकी फिल्म के लिए भी… ऑल द बेस्ट #अभिषेक ब्रो आपकी फिल्म के लिए और बहुत बहुत धन्यवाद सनी सर.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by (@sanatani_kaku_bhai)

अनिल शर्मा नामक फैन पेज से सेट की तस्वीर साझा की गई है जिसमें लिखा है, ”सुबह के 4.42 बजे हैं…गदर 2 का लुत्फ उठा रहे हैं… शूट कर रहे हैं.. ठंड के मौसम में शूट का आनंद ही कुछ और है…” सनी देओल के फैन पेज से एक तस्वीर साझा की है जिसमें सनी देओल तारा सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनकी इस तस्वीर को फैंस ने बेहद पसंद किया है.

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी Gadar 2: The Katha Continues

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21299 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + eight =