Gajendra Jha भाजपा से निलंबित: Jitan Ram Manjhi की जीभ काटने पर रखा था 11 लाख का इनाम
Jitan Ram Manjhi ने ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान दिया था। जिसपर बिहार भाजपा के नेता गजेंद्र झा ने ऐलान किया था कि जो भी ब्राह्मण का बेटा मांझी की जुबान काटकर मेरे सामने लायेगा उसे वो 11 लाख रुपये का ईनाम देंगे।हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक Jitan Ram Manjhi की जीभ काटने वाले वाले को लेकर BJP ने Gajendra Jha पर कार्रवाई की है।
पार्टी ने Gajendra Jha को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए कहा कि किसी के लिए भी अमर्यादित भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी में हिंसा की बात स्वीकार्य नहीं है। मालूम हो कि गजेंद्र झा से भाजपा ने उनके बयान को लेकर 15 दिन में जवाब मांगा था। लेकिन गजेंद्र झा अपने बयान पर टिके रहे। वहीं इस मामले में बिहार भाजपा ने कहा कि मांझी पर दिया गया बयान अनापेक्षित होने के कारण पार्टी के अनुशासन के हमेशा विपरीत है।
इससे पहले Gajendra Jha के बयान पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी पलटवार किया था। पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा था कि Jitan Ram Manjhi के लिए लगातार अभद्र टिप्पणी की हो रही है। दानिश ने कहा कि जीतन राम मांझी की जुबान काटने की बात क्या दलितों का अपमान करना नहीं है? उन्होंने कहा कि मैं बिहार बीजेपी के आला नेताओं से कहना चाहता हूं कि वह ऐसे बयान देने वाले अपने लोगों को समझाएं कि यह सब ठीक नहीं है।
सोमवार को Jitan Ram Manjhi के खिलाफ बिहार के कोर्ट और अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई है।Jitan Ram Manjhi की पार्टी से विरोध दर्ज कराने के बाद भाजपा ने Gajendra Jha को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं जीतन राम मांझी ने ब्राह्मणों को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर माफी तो मांग ली है। इसके बाद भी ब्राह्मण समाज ने मांझी का विरोध जारी रखा है।
