Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तीन व चार नवम्बर को गंगा उत्सव का आयोजन

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज में तीन व चार नवम्बर को गंगा उत्सव का आयोजन हो रहा है। जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सारिका जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में गंगा उत्सव 20-20 राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन 3 से 4 नवम्बर तक शासन द्वारा जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज मुजफ्फरनगर शहर में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए मनाया जा रहा है।

शहर के विघ्द्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय नदी गंगा की घोषणा के क्रम में गंगा के कायाकल्प जागरूकता के संबंधी संगीत कला, नृत्य कला एवं कहानी प्रतियोगिता कार्यक्रमो ंकी प्रस्तुति दी गयी।

विद्यालय में सबंधित कार्यक्रम में शारदेन स्कूल, एसडी गर्ल्स इंटर कालेज झांसी की रानी, श्री कुंद कुंद जैन इंटर कालेज खतौली, श्री देवी मंदिर कन्या इ।टर कालेज खतौली एवं आर्य कन्या इंटर कालेज मुजफ्फरनगर के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

उक्त क्रम में जैन कन्या पाठशाला की छात्राओं द्वारा गंगा मिशन से संबंधित विशेष महनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गयां कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती सुनीता त्यागी प्रवक्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रिजेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज पधारे। जिनका विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैन नावला वालो एवं प्रबंधक मनोज जैन एलजी वालो द्वारा बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 2 =