उत्तर प्रदेश

29 को Muzaffarnagar में होने वाली महापंचायत को लेकर गठवाला खाप ने किया ये बडा ऐलान, नलकूपों पर मीटर का भी विरोध

Shamli/Muzaffarnagar: गठवाला खाप की एक पंचायत ग्राम बहावड़ी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बाबा चरण सिंह लिसाड़ ने की और संचालन ओमपाल मलिक फुगाना ने किया। पंचायत में निर्णय हुआ कि 29 मई को सर्वखाप के आह्वान पर जो पंचायत ग्राम काकड़ा में आयोजित की जा रही है, उसमें गठवाला खाप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी।यह निर्णय लेने के लिए बहावड़ी थांबे के बाबा श्याम सिंह मलिक, लाख थांबे के बाबा रविंदर, हसनपुर थाबे के बाबा महिपाल, फुगाना थांबे के बाबा बीर सिंह मौजूद थे।

बाकी थांबेदारों से फोन पर सलाह मशवरा किया गया जिनमें बाबा रविंदर सौजनी, बाबा आजाद सिंह पुरा महादेव आदि गठवाला खाप के सभी थांबेदारों ने यह निर्णय सभी 52 गांव से पहुंचे किसानों को सुनाया तो सभी ने सहमति जताई।

बाबा श्याम सिंह मलिक ने कहा कि गठवाला खाप में कोई टूट नहीं है और गठवाला पूरी तरह से भारतीय किसान यूनियन टिकैत और किसानों के साथ है और 29 तारीख की पंचायत में भारी तादाद में जिस प्रकार से 5 सितंबर मुजफ्फरनगर की पंचायत में पहुंचे थे उससे भी ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

इसके साथ-साथ पंचायत में बिजली विभाग द्वारा जो निजी नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं, उसका भी विरोध किया गया। बाबा श्याम सिंह मलिक ने कहा कि बिजली के मीटर नहीं लगने दिये जाएंगे। इसके साथ-साथ गन्ना भुगतान और आवारा पशु इन मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पंचायत में मुख्य रूप से गठवाला खाप के सभी थंबेदार बत्तीसा खाप चौधरी के पुत्र बाबा सोकेंद्र, विदेश मलिक चूनसा, वीर सिंह मलिक, अनुज प्रधान देवराज पहलवान पप्पू मलिक संजीव प्रधान कालू प्रधान व अन्य सभी गांव के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + seventeen =