गौहर खान ने वायरल वीडियो वाले लखनऊ कैब ड्राइवर को किया सैल्यूट
गौहर खान ने लखनऊ कैब ड्राइवर मामले पर अपना पक्ष रखा और कहा कि उस ड्राइवर ने ऐसी परिस्थितियों में जिस तरह का व्यवहार रखा,उससे एक अच्छी मिशाल पेश की है. पिछले हफ्ते प्रियदर्शनी नाम की एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में प्रियदर्शनी एक कैब ड्राइवर को पीट रही थी. ये वीडियो लखनऊ का था.
गौहर खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं और वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे लखनऊ गर्ल के वायरल वीडियो पर रिएक्शन पूछा. इस पर उन्होंने कहा,”उन्होंने इज्जत दिखाई. यह उनकी अच्छाई और व्यवहार था. ये उनके संस्कारों को दिखाता है और इस तरह के आदमी की पूरे भारत की जरूरत है.”
गौहर खान ने आगे कहा,” उस लड़की एक औरत होने का फायदा उठाया. मतलब बदतमीजी की तो हद ही होती है. मैं सिर्फ कहना चाहती हूं कि उस आदमी को मेरा सैल्यूट.”
#Watch कैब ड्राइवर की बीच सड़क पर पिटाई करने वाली प्रियदर्शिनी यादव सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। वहीं इस बीच प्रियदर्शिनी का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/ofI47fUZPY
— News & Features Network (@mzn_news) August 5, 2021
वहीं, कुछ दिनों से प्रियदर्शनी नारायण यादव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रियदर्शनी अपने पड़ोसियों के घर की दीवार और गेट पर काला पैंट होने की वजह से गुस्सा करते और उन पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है.
प्रियदर्शनी नारायण यादव इस वीडियो में पुलिस से अनुरोध करती है कि वह पड़ोसी को अपने घर की दीवार को फिर से पेंट करने का आदेश दे क्योंकि काला “अंतरराष्ट्रीय ड्रोन” को अट्रैक्ट करता है जोकि पड़ोस में रहने वाले लोगों की जिंदगी के लिए खतरनाक है.
हालांकि ये वीडियो दो साल पुराना है. इस वीडियो में प्रियदर्शनी कहती हैं,”इन्हें आप बोलियों की इन दीवारों को एंटी ब्लैक कराएं, क्योंकि इनकी वजह से यहां इंटरनेशनल ड्रोन घूमते हैं और पूरी कॉलोनी की जान खतरे में है. ”

