उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: डासना में कचौड़ी के 8 रुपए मांगने पर गर्म तेल से भरी कड़ाही दुकानदार के शरीर पर फेंका

Ghaziabad News: मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में कचौड़ी के आठ रुपये मांगने पर ग्राहक सोनू ने कचौड़ी विक्रेता राशिद पर गर्म तेल डाल दिया. इससे वह बुरी तरह झुलस गया. राशिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में राशिद के भाई आशिप ने सोनू के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

आशिफ का कहना है कि उनका भाई राशिद की डासना किला के पुराना बाजार में कचौड़ी की दुकान है. सोमवार सुबह सोनू अपनी बेटी के साथ दुकान पर आया और उसने कचौड़ी खाई. रुपये मांगने पर सोनू ने आठ रुपये पेटीएम करने की बात कही. राशिद ने पेटीएम चेक किया तो रुपये नहीं आए.

राशिद ने रुपये मांगे तो सोनू ने अपनी बेटी को पास में खड़े एक व्यक्ति को पकड़ा दी और राशिद पर गरम तेल से भरी कड़ाही पलट दी. मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 1 =