उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा विशाल सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन सम्पन्न

Ghaziabad News: विश्व हिन्दू महासंघ जनपद गाजियाबाद के तत्वाधान पटेल नगर स्थित शिव मन्दिर के विशाल प्रांगण में सुन्दरकाण्ड का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी रहे उनके साथ सहारनपुर मंडल प्रभारी श्रीकांत शर्मा भी उपस्थित रहे।

धर्माचार्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष महंत विजय गिरी ने मुख्य अतिथि का फूलमाला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजय गिरी महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

World Hindu Federation प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समरसता ही हिंदुत्व का प्राण है, अब समय आ गया है जब हम सबको जाति पाती से ऊपर उठकर मात्र अपने आप को हिन्दू शब्द से ही संबोधित करना चाहिए तभी हम अपने सनातन धर्म की बचा सकते है, उन्होंने मातृ शकित्यो से आह्वान किया के सभी बच्चो की प्रथम गुरु माँ होती है इसलिए आप उनको हिंदुत्व का संस्कार प्रदान करे।

मातृ शक्ति अध्यक्ष रिप्पल गुप्ता ने हिंदुत्व के लिए बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म के लिए वो लोग अपने प्राणों की भी बाज़ी लगाने में पीछे नहीं रहेंगी।महानगर अध्यक्ष रोहिताश जी की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को श्री राम के जय कारो से कार्यक्रम को रोमांचित कर दिया ।

जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अब हिन्दू जाग उठा है, अब तो हिंदुस्तान हिन्दू राष्ट्र बनकर ही रहेगा।
विजय गिरी महाराज द्वारा सुन्दरकाण्ड की प्रस्तुति से सारा माहौल झूम उठा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =