उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: लूट का विरोध करने पर गोली मारी और चाकू से किया हमला, एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Ghaziabad के लोनी शंकर विहार कालोनी में बाइक से घर जा रहे सर्राफ को सोमवार रात लूट का विरोध करने पर दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. बदमाशों ने सर्राफ के पेट में चाकू से भी वार किए. सर्राफ की चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी के लोगों ने बदमाशों पर पथराव कर दिया. जिसके बाद कई राउंड फायरिंग करते हुए भाग रहे बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया.

घायल सर्राफ को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है. एसएसपी मुनिराज जी ने रात में घटना स्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया. उन्होंने फरार बदमाश की तलाश में टीमें लगाई हैं.

दिल्ली के करावल नगर के सकेंद्र यादव लोनी के सालेह नगर में मां विन्ध्यवासिनी नाम से सर्राफ की दुकान चलाते थे. वह सोमवार रात साढ़े आठ बजे अपनी दुकान का ताला लगाकर बाइक से घर लौट रहे थे. बैग में दुकान की ज्वेलरी भी थी. रास्ते में उन्हें बदमाशों के पीछा करने का शक हुआ तो उन्होंने अपनी बाइक तेज रफ्तार से दौड़ा दी. दिल्ली सीमा के नजदीक शंकर विहार में उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई.

इस दौरान बदमाशों ने उनसे बैग को छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर बदमाशों ने उनके सीने में दो बार चाकू से हमला किया और फिर पेट में गोली मार दी. आसपास के लोगों को लूटपाट का पता चला तो उन्होंने बदमाशों पर पथराव कर दिया.

दोनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे. एक बदमाश को कॉलोनी के लोगों ने पकड़ लिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.मौके पर पहुंची पुलिस घायल सर्राफ को सीएचसी ले गई, जहां से उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − five =