Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Ghaziabad: पंजाब सरकार के विरोध में विश्व हिन्दु महासंघ का प्रदर्शन

Ghaziabad: विश्व हिन्दु महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद इकाई के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में समस्त कार्यकारणी प्रकोष्ठों ने कारटे चौक,शास्त्रीनगर, नियर सी ब्लॉक ग़ाज़ियाबाद में एकत्रित होकर आज पंजाब के मुख्य मंत्री समेत राहुल गांधी के पुतलों का दहन किया गया

माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी का काफिला रोकने के पीछे जो षडयंत्र रचा गया । जिसमें पीएम की जान की सुरक्षा को जानबूझकर सुनियोजित कृत्य किया गया ।
जिसका विरोध करने के लिए एवं मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एवम् कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी की खतरनाक मानसिकता के विरोधस्वरूप ये दहन कार्य जोशीले विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओ ने किया

चन्नी को मुख्यमंत्री पद से वर्ख़ास्त एवं पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। विश्व हिंदू महासंघ केआकृषित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया।प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने पंजाब के मुख्यमंत्री के क्रत्य पर बहुत आक्रोश व्यक्त कियाऔर कहा कि देश के प्रधान मंत्री के साथ हुई इस हरकत ने कांग्रेस और उनके सहयोगियों को बेनकाब कर दिया है।

विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने टिप्पणी करते हुए कहा दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फिर जाता है जहां महाकाल का आशीर्वाद मोदी जी जैसे भक्त पर हो ,उसका कोई क्या बिगाड़ सकता हैं।

विश्व हिंदू महासंघ के कर्मठ सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं रौताश सिंह चौहान, अभिषेक सिंघल, आशीष निगम,विनय शर्मा,नितिन शर्मा, प्रीतम सिंह चौहान, रवि कुमार,प्रियांशु वर्मा,कुनाल गुप्ता, अमित कपूर,श्याम सुंदर, गजेंद्र सिंह प्रजापति,कपिल शर्मा मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रिपल गुप्ता, शान्ति देवी,रिया गुप्ता, अलका शर्मा, रेखा शर्मा, कविता यादव आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना आक्रोश प्रकट किया।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 4 =