फिल्मी चक्कर

Honey Singh और Shalini Talwar का आधिकारिक रूप से तलाक: Honey Singh ने दिया 1 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता

Honey Singh और Shalini Talwar का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है. दोनों का 11 साल पुराना रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म हो गया है. शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था. बताया जा रहा है कि हनी सिंह 1 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता दिया है.

Honey Singh और Shalini Talwar का 8 सितंबर को दिल्ली के साकेत की फैमिली कोर्ट में तलाक हुआ. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई के दौरान जज विनोद कुमार की मौजूदगी में हनी सिंह ने एक में शालिनी तलवार को सील बंद लिफाफा में गुजारे भत्ता के लिए 1 करोड़ रुपये का चेक दिया. हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद मामला अदालत में सुलझा. उसके बाद दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये के गुजारे भत्ता पर समझौता हुआ. मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी.

पहले हनी सिंह ने घरेलू हिंसा के आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था. उन्होंने सभी आरोपों का खंडन करते हुए आरोपों को ‘झूठा और दुर्भावनापूर्ण’ बताया था. उन्होंने लिखा है, “मैंने अपने गीतों, मेरे स्वास्थ्य पर अटकलों और नकारात्मक मीडिया कवरेज के बावजूद अतीत में कभी भी सार्वजनिक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया है.

हालाँकि मुझे इस बार की चुप्पी बनाए रखने में कोई योग्यता नहीं दिखती क्योंकि कुछ आरोप मेरे परिवार, मेरे बूढ़े माता-पिता और छोटी बहन पर लगाए गए हैं, जो बहुत ही कठिन समय के दौरान मेरे साथ खड़े रहे और मुझे दुनिया में शामिल रखा. आरोप निंदक और मानहानिकारक हैं.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 1 =