उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: पेप्सिको के प्लांट का निर्माण, साफ्ट ड्रिंक के अलावा डेयरी प्रोडक्ट भी बनाए जाएंगे

Gorakhpur  गीडा में लग रहे पेप्सिको के प्लांट का निर्माण कार्य फरवरी में पूरा हो जाएगा। इस प्लांट में साफ्ट ड्रिंक के अलावा डेयरी प्रोडक्ट भी बनाए जाएंगे। डेयरी प्रोडक्ट के लिए करीब ढाई लाख लीटर दूध की खपत प्रतिदिन होगी। इसके निर्माण में करीब 1100 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। प्लांट के चालू होने से 1500 लोगों को प्रत्यक्ष और करीब 15 हजार लोगों को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

Gorakhpur गीडा में करीब 50 एकड़ में पेप्सिको का प्लांट तैयार हो रहा है। इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने वाले वरुण बेबरेज के ओनर कमलेश जैन ने बताया कि इस प्लांट में सॉफ्ट ड्रिंक्स के अलावा फलों का जूस, दूध, घी, दही, छाछ, आइसक्रीम और अन्य डेयरी प्रोडक्ट बनाए जाएंगे।

अनुमान है कि दूध आपूर्ति व अन्य कार्याें से जुड़कर करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रोजगार मिलेगा। प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। फरवरी में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मार्च में प्लांट को चालू करने की तैयारी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =