उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News:  शादी के 2 महीने बाद ही बहू को जिंदा जलाने का आरोप, सबूत मिटाने के लिए कर दिया अंतिम संस्कार

Gorakhpur News मायके वालों का आरोप है दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने उसे जलाकर मार दिया. जबकि मृतक विवाहिता के पिता का आरोप है की उनकी बेटी की मौत की सूचना उनको नहीं दी गई. सबूत मिटने के लिए पड़ोसियों को बताए बगैर चुपके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

बताया जा रहा है कि मृतका की शादी महज 2 महीने पहले ही शादी हुई थी. वहीं इस प्रकरण में पीपीगंज पुलिस ने पति समेत ससुराल के 5 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 केवटलिया निवासी राजकुमार के पुत्री प्रिया साहनी ही शादी दो माह पूर्व पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी मुन्ना के पुत्र विनय कुमार से हुई थी. राजकुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पुणे रहते हैं. उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका दामाद विनय और उसके घर वाले आए-दिन उनकी बेटी प्रिया के साथ दहेज को लेकर मारपीट करते थे.

बीते एक अगस्त की दोपहर को उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, लेकिन उसके घरवालों ने उन्हें सूचना नहीं दी और तत्काल प्रिया का शव जला दिया. मृतका के पिता ने पुलिस को भी घटना की जानकारी रात करीब 8 बजे दी थी, जबकि घटना दिन में हुई थी.

राजकुमार ने बताया कि पुलिस से उन्हें बेटी की मौत के संबंध में जानकारी मिली. उन्होंने बेटी के पति विनय कुमार, ननद पूजा,‌ सास योध्या देवी, ननद संध्या, देवर सुनील, विजय,‌ ससुर मुन्ना के विरुद्ध दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =